Ghazipur News: करंट लगने से किशोरी की मौत के मामले में जेई निलंबित
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव गांव के सिवान में किशोरी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल की जांच में खामियां मिलने पर जेई शिवम पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। वहीं जेई और एसडीओ दोनों को चार्जशीट दी गई है। मामले में संविदा लाइनमैन भानू प्रकाश को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं विभाग की ओर से मृत किशोरी के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की तैयारी चल रही है। बता दें कि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर राजभर बस्ती निवासी 12 वर्षीय आंचल राजभर बुधवार शाम घास काटने के लिए गांव के पूरब उतरांव गांव के सिवान में गई थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृत किशोरी के दादा की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.