Ghazipur News: कनक गुप्ता बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: नगसर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा, विकासखंड रेवतीपुर में छात्रा कनक गुप्ता को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है। एक दिन की प्रधानाध्यापिका के रूप में कनक गुप्ता ने विद्यालय के दैनिक संचालन की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने शिक्षण कार्य, विद्यालय की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन योजना के सुचारु संचालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता सहित शिक्षकों ने इस पहल को बालिका सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- Ghazipu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.