गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- यात्री सुविधाओं की बदहाल स्थिति Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रमुख औड़िहार रेलवे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की अनदेखी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक के शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। वहीं, स्टेशन के बाहर स्थित पेईंग शौचालय करीब तीन महीने से बंद पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पुरुष और महिला यात्रियों के लिए दो-दो शौचालयों के साथ एक-एक स्नानघर की व्यवस्था है। इसके बावजूद नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में इनकी स्थिति खराब है। पुरुष शौचालय का एक कमोड उखड़ा पड़ा है। वहीं, पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बेसिन आदि में पानी जमा रहता है। इससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। स्टेशन के बाहर पेईंग शौचालय...