गाजीपुर, जुलाई 21 -- Ghazipur News: भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी ओमप्रकाश राय को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने नियुक्ति पत्र जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही शेरपुर कला गांव समेत पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...