गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: खानपुर। क्षेत्र के सैदपुर, औड़िहार और रामपुर डाकघरों में स्पीड पोस्ट भेजने के लिए भुगतान की सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम तक सीमित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नकद भुगतान का विकल्प नहीं होने से बुजुर्गों, ग्रामीणों और स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से जरूरी दस्तावेज, आवेदन, प्रार्थना पत्र और अन्य सामग्री भेजने डाकघर पहुंचने वाले कई लोगों को ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। इंटरनेट कनेक्टिविटी, सर्वर या तकनीकी खामी के कारण भी कई बार भुगतान में समस्या आती है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष मिश्रा ने एक्स (ट्विटर) के माध्यम से डाक विभाग से स्पीड पोस्ट बुकिंग में ऑनलाइन के साथ नकद भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराने की मांग की ...