Ghazipur News: एसी में आग लगने से हजारों का नुकसान
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के भितरी मोड़ स्थित पुराने पावर हाउस के पीछे मिर्जापुर गांव में बुधवार की दोपहर एक मकान के कमरे में चल रहे एसी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा बिस्तर, बेड समेत अन्य सामान जल गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिर्जापुर गांव निवासी चंद्रशेखर विश्वकर्मा उर्फ़ पप्पू का सीएचसी के सामने सत्यम मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उनके घर के एक कमरे में कंपनी का एसी लगवाया था। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक एसी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान एसी में लगा सिलिंडर भी फट गया, जिससे कमरे में आग और तेजी से फैल गई। आग की लपटें उठती देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.