गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुरा में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से विशेष वेतन खाता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान एसबीआई और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) का लाभ उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान शिक्षकों के नए वेतन खाते खोले गए तथा पुराने खातों को एसजीएसपी सैलरी अकाउंट में परिवर्तित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 11 विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। एसबीआई मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक आलोक कुमार पाण्डेय ने एसजीएसपी पैकेज की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें न्यूनतम शेष राशि रखने की बाध्यता नहीं है। साथ ही व्य...