गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...