गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही कई निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी है। कई निजी स्कूल विद्यार्थियों को समय पर स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) जारी नहीं कर रहे। इसका खामियाजा उन अभिभावकों और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है, जो निजी स्कूलों से निकालकर अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों के सीबीएसई सेक्शन में करवाना चाहते हैं। गाजीपुर शहर के सरकारी स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षक, कम खर्च और सीबीएसई पाठ्यक्रम मिलने के कारण अभिभावकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। निजी स्कूलों द्वारा स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट...