गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: भांवरकोल। बेंगलुरु में 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर सुखडेहरा गांव निवासी फायरमैन उपेंद्र कुमार राय ने गाजीपुर जिले और अग्निशमन विभाग का मान बढ़ाया। लखनऊ के बख्शी का तालाब फायर स्टेशन पर तैनात उपेंद्र को प्रतियोगिता में भागीदारी, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कर्नाटक स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल होसुर और सचिव एम. सतीश कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। उपेंद्र के चाचा स्व. ईश्वरदेव राय ने 1982 के एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उनके बड़े भाई धर्मेंद्र राय भी राष्ट्रीय स्तर के तैराक रहे हैं। उपेंद्र की उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते...