Ghazipur News: एयरशो के मद्देनजर एसपी ने परखे वैकल्पिक मार्ग, अपराध नियंत्रण की समीक्षा
गाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी में प्रस्तावित वायुसेना के एयरशो के दौरान संभावित भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सैदपुर और औड़िहार क्षेत्र का भ्रमण कर प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित यातायात डायवर्जन के विकल्पों की जानकारी लेने के साथ ही सैदपुर कोतवाली पहुंचकर अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। एसपी ने औड़िहार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए वैकल्पिक मार्गों की स्थिति परखी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर गाजीपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों को औड़िहार से जौनपुर के रास्ते भेजा जा सकता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गापूजा को लेकर पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.