गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सोमवार को चेकिंग के दौरान नगदिलपुर गांव से गनेश चौधरी (45) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी फौजदारी और 354 भादंवि के तहत न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ अनुश्रवण एवं त्वरित निराकरण करें: विकास वैभव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...