गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच-24 पर व्हीकल फ्लाईओवर के एप्रोच निर्माण के दौरान बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। पी-2 साइड में पिलरों के निर्माण के लिए लगाया गया लोहे का भारी-भरकम स्ट्रक्चर अचानक करीब 50 फीट की ऊंचाई से हाईवे के बीचोंबीच गिर पड़ा। गनीमत रही कि उसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। लोहे का विशाल ढांचा बाइक सवार के ठीक बगल में गिरा। कुछ सेकेंड का भी अंतर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्ट्रक्चर गिरते ही आसपास मौजूद राहगीरों में अफरातफरी मच गई। व्यस्त हाईवे पर अचानक लोहे का भारी ढांचा गिरने से वाहन चालकों में दहशत फैल गई। घटना के बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके...