Ghazipur News: एक साल से तैनाती, कार्यस्थल पर नहीं पहुंचीं सीएचओ
गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: खानपुर। अमेहता गांव में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की कार्यस्थल पर उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सीएचओ की तैनाती को करीब एक साल हो गया, लेकिन वह केंद्र पर नहीं पहुंचीं। उन्होंने मामले की शिकायत सैदपुर अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह से की है। प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार, 12 अगस्त को फोन पर शिकायत करने पर अधीक्षक ने कथित तौर पर कहा कि सीएचओ एक बड़े नेता के घर की हैं और वह रोज वीडियो कॉल के जरिए उनकी फेस अटेंडेंस लेते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अमेहता में तैनात एएनएम, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भी सीएचओ को तैनाती के बाद से कार्यस्थल पर नहीं देखने की बात कही। गांव का एएनएम सेंटर जर्जर होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.