गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर छह में मरिया लॉन के सामने पिछले एक सप्ताह से पाइपलाइन में लीकेज होने से आसपास के घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायत सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने इस समस्या से पालिका के अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि पेयजल में गंदा पानी मिलने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इससे टाइफाइड, हैजा और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने पालिका प्रशासन से पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि समस्या का समाधान होने तक पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करें और संदिग्ध पानी पीने से बचें। साथ ही पानी को उबालकर पी...