गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर(रेवतीपुर)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय परिसर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय दो मंजिला कृषि कल्याण केंद्र भवन एक वर्ष बाद बनकर तैयार हो गया है। अब भवन को सुविधाओं से लैस करने का कार्य शेष है। अधिकारियों के मुताबिक अगले एक माह में केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र के चालू होने के बाद किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, उन्नत बीज, खाद, आधुनिक कृषि यंत्र और विशेषज्ञों से परामर्श के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। यहां एक ही छत के नीचे कृषि संबंधी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। अधिकारियों के अनुसार 25x25 मीटर क्षेत्रफल में बने इस दो मंजिला भवन में मल्टीपर्पज हॉल, तीन-चार कमरे, भंडारण गोदाम, प्रतीक्षालय, बाथरूम, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं हैं। परियोजना का प...