गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसिया गांव में जर्जर और नीचे लटक रहे बिजली के तार ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। गांव के कई स्थानों पर बिजली के केबल काफी पुराने और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े वाहन, ट्रैक्टर और कृषि यंत्र गुजरते समय तारों के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जर्जर तार को सही नहीं करने पर जेई का फूंका पुतला इस संबंध में अवर अभियंता (जेई) सुरेश कुमार ने बताया कि समस्या से उच्च अधिकारियों को अव...