गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र के उसियां गांव के लिए गर्व की खबर है। गांव के दो होनहार जूनियर फुटबॉल खिलाड़ी अशरफ खान और हमजा खान का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-14 फुटबॉल टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अशरफ और हमजा ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। अब दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों खिलाड़ी आगामी 9 नवंबर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जनपद के सात खिलाड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमि...