Ghazipur News: उमस और बिजली संकट से जनजीवन बेहाल
गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दुल्लहपुर)। क्षेत्र में उमस भरी गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के सरकारी दावे धरातल पर पूरे नहीं उतर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ब्रेकडाउन, फॉल्ट, अधिक लोड, टूटे तार, क्षतिग्रस्त खंभे और जले ट्रांसफार्मर का हवाला देकर रोजाना कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित की जाती है। डिहिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दुल्लहपुर, जलालाबाद, कोड़री, बद्धूपुर और जखनिया फीडरों की स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं, वहीं सिंचाई और खेती-किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 100 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं, गाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.