गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गाजीपुर को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल) प्रदान किया गया। जिससे ओवरस्पीडिंग से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम किया जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को कुल 4682 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 651 वाहनों का चालान कर 5.15 लाख रुपये का शमन भेजा गया। ओवर स्पीडिंग में पांच चालान, हेल्मेट में 409 चालान, रांग साइड के 20 चालान, वायु प्रदूषण के तीन चालान तथा प्रेशर हार्न के 03 वाहनों का चालान किया गया। एक वाहन को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...