गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर मंगलवार की देर रात बहोरा और धीना स्टेशन के बीच 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। रात 10:28 बजे हुई इस घटना से अप लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। जमानियां, दिलदारनगर और गहमर स्टेशन पर कई ट्रेनें खड़ी रहीं। इस दौरान 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस जमानियां, 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस दिलदारनगर और मगध एक्सप्रेस गहमर स्टेशन पर रुकी रही। संघमित्रा और उपासना एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं। पीडीडीयू जंक्शन से दूसरा इंजन आने के बाद राजधानी एक्सप्रेस रवाना हुई। यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इंजन फेल होने से अप लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पटना-राजधानी का इंजन खराब, साढ़े तीन घंटे विलंब स...