गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: भांवरकोल। भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना की पहल पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में आवास से वंचित पात्र लोगों के लिए कैंप लगाया गया। क्षेत्र पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने 200 से अधिक प्रार्थना पत्र जमा किए। आनंद राय मुन्ना ने कहा कि सभी आवेदनों की खंड विकास अधिकारी स्तर से पात्रता की जांच कराई जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। सुबह से ही ब्लॉक परिसर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। सभी आवेदन सूचीबद्ध कर बीडीओ को सौंप दिए गए। इस मौके पर सतीश राय, शिवजी राय, रोशन कुशवाहा, डॉ. आलोक राय, ओमप्रकाश राय, बिनोद राम, पमपम राय सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...