Ghazipur News: आवास का स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे
गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: भांवरकोल। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत शेरपुर के पंचायत भवन सभागार में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान 129 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इनमें तीन अनुसूचित जनजाति, 54 अनुसूचित जाति और 72 सामान्य वर्ग के लाभार्थी शामिल हैं। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि दयानंद राय ने की। सचिव सूर्यभान राय ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को आवास, शौचालय, पेंशन और पात्र गृहस्थी कार्ड सहित योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि ने लाभार्थियों को बिचौलियों से सावधान रहने और किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में दैवी आपदा से प्रभावित, दिव्यांग और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.