गाजीपुर, अक्टूबर 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। रायगंज मोहल्ला निवासी अश्विनी कुमार के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गंभीर बीमारी के दौरान आर्थिक सहारा बनी है। मसाला कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करने वाले अश्विनी कुमार को वर्ष 2022 में मुंह के कैंसर का पता चला था। उपचार में उनकी वर्षों की जमा पूंजी खर्च हो गई, जिससे आगे का इलाज जारी रखना मुश्किल हो गया था। अश्विनी ने जिला चिकित्सालय से आयुष्मान योजना की जानकारी ली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्ष 2023 में उनका राशन कार्ड बना और इसके बाद आयुष्मान कार्ड भी जारी हुआ। वर्तमान में वाराणसी स्थित टाटा अस्पताल में उनका उपचार आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क चल रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: आयुष्मान कार्ड बनाने में आएगी तेजी, जिले में 90 प्रतिशत लाभार्थियों ...