गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड नगर आमघाट कार्यालय में आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया है। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को अब कार्यालय परिसर में ही शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। यह व्यवस्था अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के निर्देशन और अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह की पहल पर की गई है। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...