Ghazipur News: आदित्य बिड़ला घाट पर युवाओं ने चलाया सफाई अभियान
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: सैदपुर। बाढ़ का पानी घटने के बाद औड़िहार स्थित आदित्य बिड़ला घाट (बाराह घाट) की सीढ़ियों पर जमा चिकनी मिट्टी और सिल्ट से स्नानार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रविवार को ग्रामीणों और युवाओं ने सफाई अभियान चलाया। पितृ विसर्जन को देखते हुए लोगों ने श्रमदान कर घाट की सीढ़ियों पर जमी सिल्ट हटाकर उसे स्नान योग्य बनाने का प्रयास किया। बाढ़ का पानी उतरने के बाद सीढ़ियों पर काफी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई थी। इससे फिसलन बढ़ गई थी और गंगा स्नान व पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। हादसे की आशंका को देखते हुए प्रतिदिन घाट पर आने वाले नरेश गौड़ और मनोज राजभर ने स्वयं सफाई शुरू की। ग्रामीणों को सफाई करते देख राहुल सिंह, संतोष राजभर, सुनील राजभर समेत अन्य युवाओं ने भी सहयोग किया। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.