गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: खानपुर। श्री आदर्श रामलीला समिति सिधौना के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। समिति अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पौधरोपण में प्रेम शंकर मिश्रा, सुभाष दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, भोला पांडेय, उपेंद्र मिश्रा, अमित मिश्रा, परशुराम मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...