गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: कासिमाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार जारी रखा है। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 17 अक्टूबर से तहसीलों में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते आय, जाति, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों से संबंधित ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में बाधा आ रही है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि राजस्व परिषद में उनकी आठ सूत्रीय मांगों को पहले स्वीकार किया जा चुका है, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: लेखपालों ने बंद किए ऑनलाइन काम, 17 अक्टूबर से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी उन्होंने कहा कि...