गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत नवंबर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल, यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल सहित कुल पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा। उन्होंने बताया कि राशन वितरण पूरी तरह निःशुल्क होगा। ई-पास मशीन से निकलने वाली पर्ची पर खाद्यान्न का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। कार्डधारक पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत अपनी इच्छानुसार किसी भी उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: निःशुल्क राशन वितरण 6 से 30 ...