गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर के तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में 24 से 26 अक्टूबर तक महर्षि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में धर्म, संस्कृति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों से समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयोजन भारतीय संस्कृति, ऋषि परंपरा और सनातन धर्म के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के पहले दिन 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह आठ बजे कलश पूजन के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: वाल्मीकि जयंती पर आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत का मनेगा उत्सव 25 अक्टूबर, रविव...