Ghazipur News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किया वेट मशीन
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: करंडा। क्षेत्र के सिकन्दरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रणविजय सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को स्टेडियोमीटर (हाइट मशीन) एवं वेट मशीन (वजन मापने का यंत्र) का वितरण किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत सचिवालय एवं कम्पोजिट विद्यालय सिकन्दरपुर का निरीक्षण किया गया। पंचायत की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) मनोज कुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रशासक राजेश कुमार सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.