Ghazipur News: अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय थाना की मिशन शक्ति टीम ने यूनियन बैंक के पास खड़े होकर राह से आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करने वाले एक 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। प्रभारी उपनिरीक्षक आबिद अली के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान विक्की राम निवासी बलुआ टोला के रूप में हुई है। वह यूनियन बैंक के पास खड़ा होकर महिलाओं एवं युवतियों पर फब्तियां कस रहा था तथा अश्लील गाने और आपत्तिजनक बातें कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.