गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेलवे की जमीन पर लंबे समय से लोगों द्वारा झोपड़ी, टीन, तिरपाल आदि डालकर किए गए अवैध अतिक्रमण को वुधवार रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इस करवाई से अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी, और स्थानीय पुलिस संयुक्त कार्रवाई में शामिल रही।स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक छह महीने पर रेलवे प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जाती है। रेलवे विभाग जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ रेलवे की पुलिस अपने संसाधनों एवं स्थानीय पुलिस की मदद हटाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने का काम हमेशा करती रहती है। इसी क्रम में यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के आसपास कि...