Ghazipur News: अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण, अभिलेख नहीं मिले
गाजीपुर, सितम्बर 12 -- Ghazipur News: देवकली। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने नंदगंज बाजार स्थित दिब्या अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक पैथोलॉजिकल और डिजिटल एक्सरे सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर का पंजीकरण प्रमाणपत्र और रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा अग्निशमन, बायोमेडिकल वेस्ट (बीएमडब्ल्यू) प्रमाणपत्र, डायग्नोस्टिक सेंटर का मैप और फॉर्म ए, बी, डी और ई भी संचालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जा सके। निरीक्षण में आवश्यक अभिलेख नहीं मिलने पर सेंटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी और नंदगंज थानाध्यक्ष को लिखित सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.