गाजीपुर, सितम्बर 27 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी नवरात्र और दशहरा के अवसर पर होने वाले प्राचीन रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर शनिवार देर शाम पक्का बलुआ घाट के पास बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अरविंद कुमार वर्मा को प्राचीन रामलीला समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी को रामलीला और मेले के भव्य, व्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुन्ना गुप्ता को महामंत्री, नारायण दास चौरसिया को उपाध्यक्ष, सचिन वर्मा और अंजनी कुमार गुप्ता को पदाधिकारी, राम सिंह को कोषाध्यक्ष तथा कमल निगम को संरक्षक चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर अरविंद कुमार वर्मा ने समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने रामलीला की गौरवशाली परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने और आयोजन को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

हिंद...