गाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमेहता गांव के तीन युवाओं का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। बुधवार शाम भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद विवेक यादव, सुधीर यादव और सुमित प्रजापति के परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। विवेक यादव पुत्र रामपुकार यादव उर्फ पप्पू के पिता प्रयागराज में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और करीब 21 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। पिता से प्रेरणा लेकर विवेक ने रामकरन पीजी कॉलेज, ईशोपुर से शिक्षा पूरी करने के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू की और सफलता हासिल की। वहीं, सुधीर यादव पुत्र स्व. रामकेश यादव ने पिता के निधन के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। करीब दस वर्ष पहले पिता की बीमारी से मौत के बाद वह बड़े...