गाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में गाजीपुर के करमपुर स्टेडियम के पहलवान अमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 79 किलोग्राम भार वर्ग में अमित ने कड़े मुकाबलों के बीच अपने दमदार दांव-पेंच और तकनीक से प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर अमित ने जिले और करमपुर स्टेडियम का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से साथी पहलवानों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।कोच सिकंदर, अदालत यादव, विपुल चौबे, मनोज सिंह, ध्रुव सिंह, दीपक सिंह, पूजा सिंह और इंद्रदेव राजभर ने अमित को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के संचालक अनिकेत सिंह ने कहा कि खिलाड़िय...