गाजीपुर, जुलाई 10 -- Ghazipur News: अभद्र गाना गाने पर गायक के खिलाफ दी तहरीर मरदह। सुभासपा कार्यकर्ताओं ने मरदह थाने में संजय यदुवंशी के विरुद्ध महाराजा लाखन राजभर के नाम में पासी जोड़कर अभद्र गाना गाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के अनुसार संजय पासी एवं राजभर समाज के बीच वैमनस्यता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मरदह थान में प्रार्थना पत्र देकर सजंय यदुवंशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर युवा मंच जिलाध्यक्ष संदीप राजभर,वीरू चौहान, जयलाल राजभर, छोटेलाल राजभर, सन्तोष राजभर, रमाकर राजभर आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...