गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव से पहले एनएच-124 सी पर बुधवार को चालक को झपकी आने से एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए हैं। मौके से दोनों फरार हो गए। संयोग अच्छा रहा कि ट्रेलर की चपेट में कोई राहगीर या दूसरा वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर गाजीपुर की तरफ से आ रहा था। तेज रफ्तार होने से वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर कुछ दूरी पर स्थित खाई में पलट गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल चालक और खलासी को बाहर निकालकर उनका हाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...