गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर (भांवरकोल) । गंगा का जलस्तर बढ़ने से तट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। बुधवार को देवकली पंप नहर प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद चौधरी अपने विभागीय जेई विवेक कुमार चौरसिया तथा कुछ ग्रामीणों के साथ नाव में बैठकर शेरपुर, सेमरा तथा बच्छल का पूरा सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद चौधरी अपने अधिनस्थ जेई विवेक कुमार चौरसिया तथा ग्रामीण अशोक राय के साथ नाव पर बैठकर श्मशान घाट शेरपुर, नब्बे ,छानबे तथा बच्छल का पुरा सहित विभिन्न स्थान पर गंगा तट का निरीक्षण किया। बाहरी पानी गिरने के कारण नब्बे में बोल्डर पीचिंग के कुछ पत्थर खिसकने को लेकर अधिशासी अभियंता ने कहा कि पानी कम होने पर उसे सही कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता श्री चौधरी ने कहा कि ग...