Ghazipur News: अधिवक्ता की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण
गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: खानपुर। अनौनी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की शिकायत पर सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। सैदपुर बार एसोसिएशन की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र में अधिवक्ता आकाश सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके मकान तक जाने वाले ग्रामसभा की भूमि स्थित सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से रास्ते और भूमि संबंधी जानकारी ली गई। जांच में मौके पर रास्ता सार्वजनिक नहीं पाया गया। एसडीएम ने संबंधित पक्षों से आवश्यक अभिलेख और तथ्यों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.