गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: सैदपुर। बारावफात पर्व के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया और सीओ शुभम वर्मा ने वार्ड संख्या चार रौजाद्वार पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली और पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ-सफाई, आवागमन सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान ईओ अर्जुन राजभर, कोतवाल अनिल सिंह और लेखपाल राहुल मौर्या सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बारावफात पर आज चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस यह भी पढ़े...