Ghazipur News: अति पिछड़ों को आरक्षण का पूरा लाभ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा: ओपी राजभर
गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। सरजू डिग्री कॉलेज, गांधीनगर परिसर में आयोजित अति पिछड़ा मोर्चा के एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अति पिछड़े समाज के आरक्षण और अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि संबंधित जातियों को आरक्षण का पूरा लाभ दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि गोंड, प्रजापति, कन्नौजिया और पासवान सहित विभिन्न समाजों के लोगों को उनके अधिकार दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से आरक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद संबंधित वर्गों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पिछड़ा वर्ग की जातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का आकलन जातिगत जनगणना के आंकड़े स्पष्ट होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.