गाजीपुर, नवम्बर 7 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मैदान पर गाजीपुर के लाल विष्णुकांत सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चैंपियन ट्रॉफी में जापान के खिलाफ गोल दागकर उन्होंने जिले और गांव का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से भुजहुआ गांव सहित पूरे अठगांवा क्षेत्र में खुशी की लहर है। विष्णुकांत ने लोधी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी स्टेडियम, अठगांवा में प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। उनकी सफलता पर पूर्व एमएलसी एवं स्टेडियम के संस्थापक डॉ. कैलाश सिंह ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विष्णुकांत की उपलब्धि स्टेडियम में अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर आलोक सिंह और अमित सिंह ने भी खुशी जताई। उधर, भुजहुआ गांव में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू ह...