गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी रही। अंडर-17 के पहले लीग मुकाबले में नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज रेवतीपुर और एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर की टीमें आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों ने गोल के लिए जोर लगाया, लेकिन निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकी। पेनल्टी शूटआउट में एसकेबीएम दिलदारनगर ने नेहरू विद्यापीठ को 6-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में बारा इंटर कॉलेज ने मचटी इंटर कॉलेज को 3-0 से शिकस्त दी। अंडर-14 में बारा इंटर कॉलेज ने गहमर...