Ghazipur News: अंडरपास में जलभराव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, सितम्बर 11 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर कोतवाली के सामने सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग स्थित वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के अंडरपास में बरसात का पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जर्जर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से पानी में उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने सड़क के गड्ढों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.