गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार को एनएच 9 की सोसाइटियों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। महगुनपुरम सोसाइटी में 18 घंटे तक बिजली बाधित रही। परेशान लोगों ने बच्चों और खुद को उमस से बचाने के लिए आधी रात तक कार का एसी चलाकर चेन की नींद ली। ढाई बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स सोसाइटी में भी दिन के साथ रात में बिजली ने परेशान किया। वहीं, क्रॉसिंग रिपब्लिक की सोसाइटियों में भी शटडाउन के नाम पर की गई 12 घंटे तक की बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। लंबी कटौती के चलते डीजी भी बैठ गए। बिजली न होने से घरों में पानी की समस्या, खाना बनाना और मोबाइल चार्ज करना तक मुश्किल हो गया। बुजुर्ग और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान...