गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन स्थित आस्था सोसाइटी में 15 दिन से लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिला है। इस कारण रोजाना 250 परिवार के सदस्यों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं वैशाली सेक्टर तीन में भी मोटर खराब होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी के लिए बाजार का रुख करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग के लगातार चक्कर काटने पर रोजाना सिर्फ 15 मिनट ही आपूर्ति की जा रही है। शालीमार गार्डन की आस्था सोसाइटी में करीब 15 दिन से 15 मिनट के लिए पेयजल आपूर्ति हो रही है। इस कारण लोगों को पानी के लिए बाजार के चक्कर लगाने पड़ रहे है। लोगों का कहना है कि 15 दिन से पानी के लिए 100 से 150 रुपये अतिरिक्त खर्च कर बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। आरोप है कि जलकल विभाग को शिकायत की तो ...