गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा में बुधवार को प्राचीन संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर समिति की ओर से श्रीराम बारात निकाली गई। बारात में 11 रथ, 11 आकर्षक झांकियां और छह बैंड शामिल रहे। चार घोड़ों से सुसज्जित प्रभु श्रीराम का विशाल रथ मुख्य आकर्षण रहा। बारात के मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। वसुंधरा सेक्टर-7 में प्राचीन संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर समिति ने बुधवार को श्रीराम बारात निकाली। बारात शाम पांच बजे सेक्टर-16 स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई। जो प्रह्लादगढ़ी गांव समेत वसुंधरा के विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख मार्गों से होते हुए सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यह भी पढ़ें- Dehradun News: देहराद...