Ghaziabad News: होली पर मारपीट को लेकर अदालत ने परिवाद दर्ज करने के आदेश
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। होली पर रंग लगाने के दौरान हुए विवाद में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर मामला अदालत पहुंच गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अमित कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले में सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय की गई है। अदालत में चंचल रानी ने बताया कि चार मार्च को होली के दिन उनके पति स्कूटी से मालीवाड़ा चौक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि नरेश कुमार तीन अज्ञात लोगों के साथ उनकी स्कूटी के सामने आ गया और जबरन रंग की जगह गोबर लगाने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया। महिला ने मालीवाड़ा चौक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की। अदालत ने पुलिस जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.